सुरीर।भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दो सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। महाराणा प्रताप पार्क में किसान मोर्चा की महापंचायत हुई। महापंचायत में मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर व नोएडा आदि जनपदों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश महामंत्री महावीर स्वामी, भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर किरन पाल सिंह, देवेंद्र निषाद, हरीश ठेनुआ , सहित रामबाबू कटेलिया , भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाकियू अन्नदाता, के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम सूर्यवंशी,आदि किसान यूनियनौ के पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञापन में सुरीर से टैटीगांव के मध्य यमुना एक्सप्रेसवे पर कट बनाने और ओहावा, सियारा के मध्य पक्के यमुना पुल के निर्माण की मांग रखी गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *