हरेन्द्र प्रताप सिंह

बिजुआ खीरी। बिजुआ ब्लाक क्षेत्र के भीरा वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत पल्हनापुर गांव में 26 सितंबर को ‘सेवा पर्व’ के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। यह पौधरोपण व साफ सफाई का आयोजन सिविलियन विद्यालय पल्हनापुर और दुर्गा मंदिर पल्हनापुर में हुआ।
इस पौधारोपण अभियान में सहजन, कंजी, जामुन, सागौन और आम सहित कई दर्जन पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण सिविलियन विद्यालय पल्हनापुर परिसर और ग्राम पल्हनापुर के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिववती, मोहित तिवारी, बांके तिवारी, प्रधानाध्यापक त्रिभुवन और वन रक्षक राम शंकर पांडेय सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्रामवासी और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *