अंकुल प्रजापति बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौरकी अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिन पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने आगामी बैठक के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में उप जिलाधिकारी और धामपुर तथा चांदपुर के क्षेत्र अधिकारी पुलिस को भी बुलाया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्रता से सुनिश्चित हो सके।उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी तहसील स्तरीय शिकायत का समय पर निस्तारण नहीं होता है, तो उन्हें संपूर्ण समाधान दिवस पर विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाए। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा सड़क संबंधी विवाद, भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस‌‌‌, खेत तालाब में पानी की व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण जैसे विभिन्न मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके तत्काल समाधान के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से नई और पुरानी निस्तारित और अनिस्तारित शिकायतों की विभागवार सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने उन विभागों को संज्ञानित करने का निर्देश दिया, जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में कोई कार्रवाई नहीं की है, ताकि समक्ष स्तर से गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। डीएम ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सैनिक बंधु बैठक के रूप में प्रदान किया गए मंच का पूरा लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबुद्ध है। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल गुप्ता, उपाधीक्षक पुलिस सहित अन्य विभागीय अधिकारी और पूर्व सैनिक बंधु उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *