बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 27 सितंबर लखीमपुर खीरी।संघर्ष, प्रतिभा और आत्मविश्वास जब एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो सफलता भी उनके साथ चल पड़ती है। इसी प्रेरणादायक दृश्य की साक्षी बनी सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना की प्रांगण भूमि, जहाँ हाईस्कूल-2025 की जिला टॉपर कु. अंजली को एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।शासन के मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत अंजली को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा सांकेतिक उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर अंजली ने विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा मा0 मुख्यमंत्री और जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा संगठन द्वारा छात्राओं को गुड-टच एवं बैड-टच के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 181, 1076 जैसे आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए, ताकि हर बहन निडर होकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *