पवन जायसवाल अध्यक्ष, सोनू शुक्ला महामंत्री चुने गए

रिपोर्टर , हरेन्द्र प्रताप सिंह
बस्तौली खीरी।लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक परिसर में सोमवार को पत्रकार महासंघ की नई बिजुआ इकाई का गठन किया गया। इस दौरान पवन जायसवाल को अध्यक्ष और सोनू शुक्ला को महामंत्री चुना गया। यह गठन जिला अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुआ।
जिला महामंत्री कमल मिश्रा, जिला संघठन मंत्री अवध किशोर जायसवाल और जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैभव बिजुआ ब्लॉक परिसर पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में पवन जायसवाल को अध्यक्ष, सोनू शुक्ला को महामंत्री, सतीश त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, आसिफ अली सिद्दीकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आतिश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। विजय यादव और सुशील गुप्ता मंत्री बनाए गए, जबकि नागेंद्र प्रताप शुक्ला को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कमल मिश्रा ने रामनिवास मिश्रा को ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया।

नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। बैठक में मौजूद ब्लॉक संरक्षक रामनिवास मिश्रा ने महासंघ के उद्देश्यों और संगठन द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी।

जिला महामंत्री कमल मिश्रा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और पत्रकार महासंघ की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों की कहानी बताई। जिला संघठन मंत्री अवध किशोर जायसवाल ने भी सदस्यों को बधाई दी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा किया। जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैभव ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया। इस अवसर पर बिजुआ ब्लॉक के लगभग तीन दर्जन पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *