उझानी कोतवाली पुलिस पर गंभीर सवाल
मोहित शर्मा के नाम से पत्रकार अंकित पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

रिपोर्टर
अवनी महेश्वरी
सहसवान

एंकर ,बदायूं ज़िले के उझानी कोतवाली में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पत्रकार अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि यह मुकदमा मोहित शर्मा के नाम से लिखा गया है, जबकि मोहित शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा व जिले के संगठन के सभी पदाधिकारी जिले के सभी पत्रकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही दोषियों के खिलाफ करेंगे जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा,प्रवेश राठौर,संजीव पटेल, योगेश कुमार,मनोज कुमार,अतुल पटेल,कासिफ अली खान , आनन्द कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता,टिंकू, सय्यद तुफैल,आकाश तोमर,आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *