बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि में जगह जगह पर मातारानी के जयकारों और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन पूरे क्षेत्र में हो रहा है।श्रीमद भागवत कथा पुराण वाचक श्री अश्वनी कुमार त्रिपाठी द्वारा कोशियापुर में कथा के दौरान मनु और शतरूपा की कथा का वर्णन किया गया। कथा वाचक द्वारा बताया गया कि हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मनु और शतरूपा की कहानी श्रष्टि के उत्पत्ति से जुड़ी हुई है।मान्यता के अनुसार ब्रह्म जी ने अपने शरीर के दो हिस्सों से एक पुरुष और एक स्त्री स्वयं भू मनु और शतरूपा को जन्म दिया था ये ही संसार के पहले मानव और स्त्री थे इन्हीं के द्वारा संसार की उत्पत्ति हुईं है ।कथावको सुनकर मौजूद भक्त आनंदित और भावविभोर हो उठे ।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *