रिपोर्ट, शोएब
चंदौली:जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में सोमवार को रास्ते के लिए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दरवाजे में लगे शीशा तोड़ दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर कार्रवाई में जुट गई।सार्वजनिक सड़क के किनारे चौतरा बना हुआ था। उन्होंने गांव के ही अलामु खान के कहने पर दीवाल बनाना शुरू कर दिया। इसको देखते ही वहां मौजूद दलित बस्ती के लोग का चौतरा के लिए विरोध करने लगे। साथ ही दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गयी।इस बीच दलित बस्ती के लोग बडी संख्या में लाठी-डंडे लेकर अलामु खान के घर पहुंच गए। उनके घर के बाहर खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ कर दिया। साथ ही पत्थर से दरवाजे में लगे शीशे को तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सदर तहसीलदार, सीओ देवेंद्र कुमार एवं कोतवाल संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।इस संबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक गली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *