MD news कन्नौज
आज दिनांक 30.09.2025 को थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज उमर्दा मे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। तथा इण्टर कॉलेज में उपस्थित छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया व उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस बल द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन 181 , साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 , मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 तथा अन्य उपयोगी पुलिस सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट शिवम् यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed