नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता में युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा 31 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाष्टमी पर भादवामाता को प्रिय भोग हलवे को चढाया गया और इसके बाद मंदिर परिसर में ही मंगलवार रात करीब आठ बजे महाप्रसादी हलवा वितरण शुरू हुआ। महाप्रसाद वितरण के लिए एक दर्जन युवाओं की टीम लगाई गई, जो भक्तों की सेवा में जुटी रही। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने दर्शन के लिए आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया और माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष महाष्टमी पर समाजसेवी श्री अरोरा द्वारा माताजी के प्रिय भोग में शुमार हलवा महाप्रसादी का वितरण किया जाता है। इस बार 31 क्विंटल हलवा वितरण रखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed