*इकलाक खान रिपोर्टर फतेहपुर **

फतेहपुर के बाराबंकी। दो बाईकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल इलाज जारी तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना फतेहपुर-देवा रोड पर स्थित डडियामऊँ के पास हुई, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरौली निवासी अरविंद कुमार का परिवार बुधवार को ढकौली से इसरौली लौट रहा था। बाइक पर सवार घायलों की पहचान सौरभ कुमार (8 वर्ष), पुत्र अरविंद कुमार आरती देवी (28 वर्ष), पत्नी अरविंद कुमार; सोनम (12 वर्ष), पुत्री अरविंद कुमार और अनिरुद्ध कुमार (18 वर्ष), पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है। कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे। डडीयामऊ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक तेज रफ्तार में थी। जिसने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत घायल परिवार को सड़क से उठाकर अपने निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच में पाया गया कि अनिरुद्ध कुमार के बाएं हाथ के अंगूठे की हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।