श्रद्धाभाव से मनाया गया माता की चौकी और गरबा।

वाराणसी । नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण तब देखने को मिला जब होटल मदिन कैटोमेंट मे माता की चौकी और गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन महिला भूमिहार समाज के सदस्यों द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत शक्ति की देवी दुर्गा मां के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन. प्रोफेसर ऊषाकिरन राय, रीता सिन्हा,शकुंतला राय , डा विमला राय ने पुष्प,धूप एवं नैवेद्य अर्पित कर किया । इस भक्तिमय कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों ने भजन,कीर्तन एवं देवी गीत के द्वारा मां आदिशक्ति की आराधना में लीन होकर माता के गुणों का स्मरण किया। भक्ति रस में सराबोर होकर सभी देवी गीतों पर झूम उठे। माता की चौकी एक पवित्र एवं आनंदमय धार्मिक उत्सव है ,जो सभी को एक मंच पर एकत्रित कर दिव्यता के इस समारोह में एकजुट करता है ।विभिन्न गीतों पर जमकर गरबा नृत्य के साथ रंगारंग कार्यक्रम और खेलों का भी आयोजन किया गया था । इसी क्रम मे गरबा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने कहा ” यह त्योहार महिलाओं के शक्ति, बुद्धि और नेतृत्व के गुणों को दर्शाता है, ठीक उसी तरह जैसे नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में इन गुणों को पूजा जाता है।”कार्यक्रम की सफलता का संपूर्ण श्रेय आयोजक समिति की सदस्याओं डॉ.अंशु राय .जोशी राय,साध्वी राय,प्रियंका सिंह को जाता है।
मंच का संचालन अंशु एवमं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूनम सिंह , डॉ .मंजुला चौधरी , किरन सिंह, डॉ. विजेयता , वंदना ,सोनी, चंद्रकला,पूनम, प्रतिमा ,सरिता , बबीता , सुमन सिंह ,स्वप्निल, रिमझिम, पायल नीलू, खुशबू, सविता ,रंजना. सुमन , कुसुम, किरन, ऋतु, सीमा , अनीता, बीना , प्राची ,मनीषा अनिता , नीलिमा , आशा ,उमा,स्मिता,रेखा का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण का आभार डॉक्टर राजलक्ष्मी राय एवं पूनम सिंह ने दिया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।