MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्तगण के कब्जे से छीना गया मोबाईल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र किए गए बरामद

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजु कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 11.09.25 को वादी श्री अमन पाल पुत्र जबर सिंह निवासी रामपुरी थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 09.09.2025 अज्ञात बाईक सवार 02 अभियुक्तगण द्वारा वादी की माता से बैग जिसमें 01 मोबाईल व नगदी रखी थी, को झपट कर भाग गए हैं । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 450/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी

आज दिनांक 05.10.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा भोपा रोड पर टीएस मान चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर की तरफ से 01 मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की निय़त से फायर कर मोटरसाइकिल को रजवाहे पटरी पर मोड़कर भागने लगे बदमाशों के फाय़र से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर कच्चा रास्ता तथा तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी जिस पर दोनो बदमाश मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश फरमान पुत्र मौo मिया (बाएं पैर में गोली लगी है ) घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से भाग गया जिसे थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया मोबाईल, नगदी व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पता :-

  1. फरमान पुत्र मौ0 मिया निवासी किदवई नगर थाना खालापार मुजफ्फरनगर । ( घायल )
  2. फरमान पुत्र मौo अनीस निवासी मौo किदवईनगर थाना खालापार मुजफ्फरनगर

बरामदगी :-
01 मोबाईल ओप्पो कंपनी ल 1150/- रुपये नगद (थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0स0 450/25 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित)
01 अपाचे मोटर साईकिल यूपी 12 बीएक्स 2624 ( घटना मे प्रयुक्त )
02 तमंचे मय 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

नोट :– थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।