बरेली एम डी न्यूज़ खुलेआम फर्जी तरीके से चल रहा पार्किंग स्टैंड। ।विकास भवन की पार्किंग पर खड़े युवक पंकज कुमार ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार साल से इस स्टैंड को चला रहा है।जिला विकास अधिकारी दिनेश यादव जी के मुताविक तो विकास भवन की ओर से किसी तरह का कोई ठेका स्वीकृत ही नहीं किया गया है। उनका साफ कहना था कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह का संचालन कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी,। दिन भर सैकड़ों लोग अपनी शिकायत लेकर विकास भवन पहुंचते हैं। इन्हीं आने वाले लोंगों से कथित पार्किंग स्टैंड रुपये वसूलता है। कथित ठेकेदार के पास विकास भवन वाहन पार्किंग के नाम से पर्ची भी छपाई गई है। लोंगों का कहना है कि मजबूरी में सरकारी पार्किंग के कारण उन्हें पैसा देना पड़ता है। संवादाता गौरव कुमारएम डी न्यूज बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *