पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद चाइना मंझा जानलेवा बना हुआ है
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
ताजा मामला बिलासपुर गेट मार्ग का है, जहां शादाब नामक व्यक्ति बिलासपुर गेट की ओर जा रहा था, तभी अचानक चाइना मंझे की चपेट में आकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में शादाब को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि प्रशासन और पुलिस द्वारा चाइना मंझे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और उन्होंने चाइना मंझे की बिक्री व इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *