बदायूं के कछला गंगा घाट पर शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने किया गंगा स्नान,किया दान पुण्य।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं, के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर पहुंचकर मंगलवार को 7 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा पर पतित पावनी मां गंगा में हर – हर गंगे के उदघोष के साथ गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के लिए श्रृद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में ही अपने निजी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, टैम्पो, कार, मोटर साइकिलो से गंगा तट पर पहुंचे । गंगा तट पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने मां गंगा को नमन वंदन करने के साथ ही गंगा स्नान किया और लोक मंगल कामना की ।श्रृद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उझानी प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे । वहीं पीएसी, ट्रैफिक पुलिस व गंगा घाट पर बड़ी संख्या में गोताखोर मौजूद रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *