रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी : लखीमपुर खीरी जिले की मितौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता कस्बे में चोरों ने ज्वैलर्स की एक दुकान को निशाना बनाया। शटर तोड़कर घुसे चोर सोने चांदी के जेवर सहित डीवीआर भी उठा लें गए हैं। सूचना पर सीओ, एसओ सहित फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

कस्ता पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर एक आभूषण की दुकान का चोरों ने शटर उखाड़ दिया। चौराहा स्थित जीतू ज्वैलर्स का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए सोने चांदी के जेवर पार कर लें गए हैं। चोरों की पहचान न हो इसके लिए वह दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवाआर भी साथ ले गए। दुकान मालिक सतेंद्र रस्तोगी ने बताया कि चोर दुकान में रखी तिजोरी को नहीं खोल पाए। वह शो केश में रखे चांदी और सोने के आभूषण उठा ले गए। साथ ही दुकान के कुछ कैमरे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार, एसओ रविंद्र सोनकर, कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी दुकान से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एसओ रविन्द्र सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। चौकी के सामने हुई चोरी उनके लिए चुनौती है। जल्द ही घटना के खुलासे के प्रयास चल रहे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed