मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान जारी
जाँच हेतु संग्रहित किए गए 08 खाद्य पदार्थो के नमूने।

रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा
जगत बदायूं

बदायूँ , 17 अक्टूबरआयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में शुक्रवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 08 खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान आरिफपुर नवादा स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एफएसडब्लू द्वारा 14 खाद्य पदार्थों के नमूनों को मौके पर ही चेक किये गये। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। भूड़ बिसौली स्थित निजाकत के प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 198 कि०ग्रा० सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 31680 रुपए) को नियमानुसार नष्ट कराया गया। सिसरका खेड़ा स्थित वाहन से एक पान मसाला का नमूना संग्रहित किया गया। डरेला स्थित लालाराम के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। मुड़िया धुरेकी स्थित जयप्रकाश शर्मा के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। अटल चौराहा बिसौली स्थित बंगाली भाई के प्रतिष्ठान से एक पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। उधैती स्थित पालीवाल स्वीट्स से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। बरामय खेड़ा स्थित अर्जुन किराना स्टोर से एक नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। बेहटा गुसाई बिल्सी स्थित आलम के प्रतिष्ठान से एक छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया।


अभियान में संग्रहित किए गए इन कुल 08 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार एवं सीमा यादव मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed