लखनऊ।


अशियाना स्थित सूर्या हॉस्पिटल में कार्यरत एक फिजियोथेरेपिस्ट पर फर्जी MPT डिग्री अंकित करने का आरोप लगा है।
इस गंभीर मामले में जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने जांच के आदेश जारी किए हैं। आदेश दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ, जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी सीएचसी सरोजनीनगर को सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित चिकित्सक द्वारा अस्पताल के प्रिस्क्रिप्शन पैड पर MPT Physiotherapist (Regd. No. L32665) दर्ज पाया गया था। पूर्व में CMO कार्यालय ने अस्पताल प्रबंधन को शैक्षणिक योग्यता सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब भी वही गलत डिग्री अंकित की जा रही है।

जांच टीम को औचक निरीक्षण करने, चिकित्सक की योग्यता और पंजीकरण संख्या की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है और संबंधित डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *