ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा गोवर्धन एम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख जनपद मथुरा के गोवर्धन में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री गिरिराज महाराज के दिव्य दर्शन किए, अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन एवं अभिषेक के पश्चात महाराज श्री गिरिराज महोत्सव में पधारे, भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से प्रेम और भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।भक्ति, आनंद और उत्सव से भरी यह गोवर्धन पूजा, वास्तव में बृज की उस दिव्यता का प्रतीक है जहाँ हर श्वास में “जय जय श्री गिरिराज महाराज की” गूँजती है।गोवर्धन गिरिराज जी महाराज पर दूध से नहलाकर फूल माला से गोवर्धन महाराज का सिंगार किया और पूजा अर्चना की।




