ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा हेडलाइन:16 बटालियन CRPF ने पुलिस स्मृति के दिवस पर शहीदों को किया नमन मुख्य: जनपद मथुरा रांची बांगर स्थित 16v वाहिनी CRPF ने अपने कैंप में आज 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिवस के और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नितिन कुमार, कमांडेंट 16 बटालियन CRPF ने कहा कि 21 अक्टूबर को हॉट स्प्रिंग, लद्दाख क्षेत्र में,CRPF के एक छोटे से ग़स्ती दल ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।जब चीनी सेना ने अचानक घात लगाकर हमला किया तब संख्या में कम होने के बावजूद CRPF के जवानों ने असाधारण साहस और वीरता का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला।इस संघर्ष में CRPF के 10 जवानो ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इसलिए हर वर्ष 21 अक्टूबर को उनकी शहादत को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।CRPF ने विगत वर्ष के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके बलिदान को नमन किया।साथ ही बताया कि हमारे शहीदों की कुर्बानियां ही हमे राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है।इस अवसर पर राजेश्वर सिंह यादव (द्वितीय कमान अधिकारी), विजयलक्ष्मी चौहान (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) राजेश कुमार राय (उप. कमान), लोकेश चौधरी (सहायक कमान) के साथ वाहिनी के समस्त अधिकारीगण और कार्मिक उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *