* रिपोर्टर जयप्रकाश सिहएम डी न्यूज़ अलीगढ अलीगढ़ गौंडा लगसमा इंटर कॉलेज के प्रांगण में नानक चंद गौंडा के पूर्व प्रधान , लगसमा इंटर कॉलेज के पूर्व सेक्रेट्री रहे एवं क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी की पुण्यतिथि उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह एवं चौधरी सुरेंद्र सिंह के द्वारा हवन यज्ञ करके मनाई गई। इस अवसर पर इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी के द्वारा कहा स्वर्गीय नानक चंद के लिए कहा कि वह दूर दृष्टि एवं सामाजिक उत्थान के जीते जाते स्वरूप थे। यह गुण उन्हें स्वर्गीय दादा 1957 के महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद लक्ष्मण सिंह विरासत में उन्हें मिले थे। वही ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह के द्वारा भी कहा गया मैं आज जो भी हूं अपने पिता की बदौलत यहां तक पहुंचा हूं। और उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ रहा हूं उनके सपनों को साकार करने में लगा हुआ हूं। वही इस अवसर पर लगसमा में इंटर कॉलेज के ग्यारह छात्रों की पूरी फीस का जिमा भी उनके द्वारा उठाने का आह्वान किया गया इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें दिलीप कुमार काकड़ान, चौधरी उदयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह पाली, राम प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता सुरेन्द्र कुमार अटल,संदीप चौधरी, गनेशी लाल बघेल, जगराम सिंह, डॉक्टर देवी राम सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह , रामेश्वर सिंह, अमित चौधरी, प्रदीप चौधरी ,लोकेंद्र फौजी, मुकेश वार्ष्णेय ,अनुज आचार्य, मुनीश कुमार प्रिंसिपल, सुभाष चौधरी, हरिओम बजरंगी, अंजली सिंह ,चौधरी सत्यवीर सिंह, इंजीनियर शिवेन्द्र चौधरी, कार्तिक चौधरी, अजीत चौधरी, वन्टू सिंह, चिलकन सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

