सहसवान : नगर के मुहल्ला शहवाजपुर निवासी एक नाबालिक युवक पब्जी गेम के माध्यम से लड़कियों को टेलीग्राम पर मित्र बना कर ब्लैकमेल करता था और मेंबरों को अश्लील मैसेज भेजता था जिसमें वह अश्लील वीडियो भी भेजता था। इस संबंध में शिमला पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच पिछले तीन दिनों से सहसवान में युवक की तलाश में डेरा डाले हुई थी और जानकारी जुटा रही थी । सहसवान पुलिस के सहयोग से शिमला पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी युवक नगर के इंटर कॉलेज का कक्षा 9 का छात्र है जो काफी समय से टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर उसके माध्यम से अश्लील वीडियो एवं अश्लील बातें करना आम बात थी । वह अपने ग्रुप में लड़की को मेंबर बनाकर अश्लीलता परोसता था और टेलीग्राम के माध्यम से लड़कियों से बातचीत करता था । इसकी शिकायत न्यू पुलिस स्टेशन शिमला में पीड़ित लड़कियों के माता पिता ने दर्ज कराई थी । इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को खोजती हुई सहसवान आ पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी नाबालिक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी नगर में खूब चर्चा रही।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *