सिंगाही खीरी – ग्राम ऐली, नौरंगाबाद सिंगाही में गायत्री शक्तिपीठ निघासन के तत्वावधान में आयोजित नौ कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं श्री प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

आज के यज्ञ में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आहुतियाँ अर्पित कर पुण्य के भागीदार बने। यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और ऊर्जा से भर गया।

प्रज्ञा पुराण कथा में वक्ताओं ने सद्विचार, नारी शक्ति और संस्कार निर्माण पर प्रेरक प्रसंग सुनाए, जिससे उपस्थित जनमानस भावविभोर हो उठा।

ग्रामवासियों की बढ़ती भागीदारी से आयोजन में नवचेतना और सामाजिक एकता की झलक दिखाई दी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहभागी बनने का आग्रह किया।

रिपोर्टर
मकसूद अली
एम डी न्यूज़
मसुरहा सिंगाही खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *