एम.डी. न्यूज़ / जिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन, बुढ़ाना

(मुज़फ्फरनगर) में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने ही वाला है। इस बीच, परिवहन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है।अब से ट्रालों में गन्ना ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गन्ना परिवहन का कार्य केवल व्यावसायिक वाहनों से ही किया जाएगा।एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि ट्रालों में गन्ना ले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पिछले वर्षों में ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रालों के कारण कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसे देखते हुए विभाग पूरी तरह सतर्क है।परिवहन विभाग द्वारा सभी चीनी मिल संचालकों के साथ बैठक की गई है।डीएम स्तर से भी निर्देश पत्र जारी कर दिया गया है कि किसी भी मिल में ट्रालों से गन्ना ढुलाई नहीं होगी।साथ ही यह भी कहा गया है कि केवल वही वाहन गन्ना ढुलाई में शामिल होंगे जिनकी फिटनेस सही है और ओवरलोडिंग बिल्कुल नहीं की जाएगी।विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *