अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने जनपद के कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि योगेन्द्र मिश्र का कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और पार्टी परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed