एम डी न्यूज बरेली,
बरेली में छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य नारायण की उपासना की। बरेली में रिमझिम के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा दिखा। छठी मइया के गीत गूंजते रहे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर में स्थित सरोवर को छठ पूजा के लिए भव्य तरीके से सजाया गया। गीत गाते हुए व्रत करने वाली महिलायों की पूजा पाठ से परिसर आस्था से सराबोर दिखा। व्रतियों ने विधि-विधान से छठ पूजा को संपन्न किया।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed