निलंबित।
एम डी न्यूज़
बरेली में एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर खुद को जननायक बताकर मिशन 2027 लिखा और कई अमर्यादित पोस्ट की। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। एसएसपी कार्यालय की मीडिया सेल के मुताबिक सिपाही मोहम्मद आकिब पुलिस लाइन में तैनात है। वह फेसबुक आईडी व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करता है, जिन पर अमर्यादित शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। आकिब स्वयं को जननायक, समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक के तौर पर दिखाता है। खुद को जननायक बताते हुए मिशन 2027 लिखकर आकिब ने खुद को नेता के तौर पर दिखाया है।वह महिलाओं पर भी अमर्यादित टिप्पणी करता रहता है, एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन के मामले में और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने पर सिपाही आकिब को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *