अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक के सोनारी कनू निवासी आदर्श पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अमेठी के आदर्शपांडेय को यूपीएससी में मिली 28वीं रैंक सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फोन कर दी बधाई

आदर्श के पिता चंद्रभान पांडेय अमेठी तहसील में अमीन पद पर कार्यरत हैं तथा अमीन संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श ने अपनी शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.ए. एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड कोर्स) किया और फिर बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर स्वाध्ययन के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी की। सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आज मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ, जिसमें कुल 1009 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। आदर्श ने प्री, मेंस और इंटरव्यू — तीनों चरणों को सफलता पूर्वक पार करते हुए 28वीं रैंक हासिल की।
अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने आज बुधवार की सुबह आदर्श पाण्डेय को फोन के उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी,वहीं आदर्श की इस उपलब्धि पर अमेठी में खुशी की लहर है।
