*कन्नौज, दिनांक : 31 अक्टूबर 2025**राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को किया गया नमन — अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)*

कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट कन्नौज से बताते चलें कि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और समरसता का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व से स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। उप जिलाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सजाई गई रंगोली प्रदर्शनी का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अवलोकन किया और रचनात्मकता व उत्साह की सराहना भी की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *