***वाराणसी* सेवापुरी के ककरहवां में एनएसयूआइ के कार्यालय का उदघाटन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य पर NSUI सेवापुरी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडे यूथ कांग्रेस ने किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडे ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यक्रमों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस छात्र इकाई ने देश की शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए काफी योगदान दिया है। इस संगठन के कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से छात्र-छात्राओं और शिक्षा के लिए कार्य करते हैं। इस मौके पर हर्षराज मिश्रा हर्षित ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोग एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरुणेश सिंह अनु ,सचिन,हर्षित मिश्रा, रानू, समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।



