रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 1नवंबर 2025:
विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले की मितौली कस्बे में संचालित विद्याभारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में कल दिनांक 31 अक्तूबर 2025 दिन शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामावतार गुप्त ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन करके किया। प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वरिष्ठ आचार्य पंकज दीक्षित ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भैय्या बहनों को सम्बोधित किया। प्रबंधक जी के द्वारा सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नमंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें भैया बहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक श्री राम अवतार गुप्त, प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र एवं आचार्या यशी जी ने अवलोकन कर स्थान निर्धारित किए। भैय्या बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। अंत में कल्याण मन्त्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पधारे अतिथि, समस्त आचार्य परिवार एवं भैया बहिन उपस्थित रहे। भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम**रिपोर्ट आकाश मिश्र**बहुआयामी समाचार**मितौली खीरी, 1नवंबर 2025:* विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले की मितौली कस्बे में संचालित विद्याभारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में कल दिनांक 31 अक्तूबर 2025 दिन शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामावतार गुप्त ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन करके किया। प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वरिष्ठ आचार्य पंकज दीक्षित ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भैय्या बहनों को सम्बोधित किया। प्रबंधक जी के द्वारा सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नमंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें भैया बहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक श्री राम अवतार गुप्त, प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र एवं आचार्या यशी जी ने अवलोकन कर स्थान निर्धारित किए। भैय्या बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। अंत में कल्याण मन्त्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पधारे अतिथि, समस्त आचार्य परिवार एवं भैया बहिन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed