थाना शाहपुर क्षेत्र मे विधालय के पास खड़े होकर कुछ लडके छात्रओ के साथ कमेंट करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। एम, डी न्यूज़ । मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर।अवगत कराना है आज दिनांक 03.11.2025 को थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत कस्बा हरसौली में एक विद्यालय के पास खडे होकर कुछ लडके आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर आपस में कमेंटबाजी कर रहे थे, जिसकी सूचना थाना शाहपुर पुलिस को मिली। थाना शाहपुर मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां से ऐसा कृत्य करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम सन्दीप कुमार पुत्र गुरूदीप सिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर थाना ककरौली, नीरज पुत्र गुरूदीप सिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर थाना ककरौली , निखिल पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर थाना ककरौली, पंकज पुत्र रामकुमार निवासी शिवदासपुर थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर, बताया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *