शुक्रताल कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने किया गया निरीक्षण। एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर।अवगत कराना है कि कार्तिक मास के पावन अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत शुक्रताल में चल रहे कार्तिक गंगा स्नान मेला-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात एवं सुचारू व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आज दिनांक 03.11.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने अधिकारीयों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य स्नान घाट, पार्किंग स्थलों, मार्गों, भीड़,यातायात व्यवस्था, कंट्रोल रूम, आदि व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने , ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सजगता एवं आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, लाउडहेलिंग व बैरिकेडिंग सिस्टम को निरंतर प्रभावी रखने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *