एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर, रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवम्ं जानसठ क्षेत्र अधिकारी यतेंद्र नागर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 3.11.2025 को थाना रामराज क्षेत्र के गांव चूहापुर में गंगा स्नान मेले का किया गया ।निरीक्षण थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव भारी फोर्स के साथ गंगा स्नान मेले में पहुंचे गंगा स्नान मेले मे पुख्ता इंतजाम किए गए।यहा प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगता है। इस वर्ष भी मेले की शुरुआत 1 नवंबर से 5 नवंबर तक रहेगी । पुलिस प्रशासन द्वारा कम से कम 100 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है। और उन्होंने बताया यहां पर पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस आदि सेवाओं की सुविधा की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी श्रद्वालाओं को कोई समस्या का सामना न करना पड़े और यहां आसपास के गांवों के प्रधानो का सहयोग सरहानीय है। पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम को देखते हुए श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ रही है।




