कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट कन्नौज —बताते चले कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिएकानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर मेंहदीघाट पहुंचे।डीआईजी ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ मिलकर मेले की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल, गोताखोरों की तैनाती और रूट डायवर्जन की एक-एक व्यवस्था की समीक्षा की।डीआईजी हरीश चन्दर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *