चोरों के हौसले बुलंद प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर हजारों का सामान किया साफ।

रिपोर्ट नसरुद्दीन अंसारी लखीमपुर खीरी। पूरा मामला थाना शारदा नगर के अंतर्गत ग्राम सभा बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पर दिनांक 1.11.2025.का है। जहां पर चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। यह सूचना जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिली तो सुबह विद्यालय पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी उसके बाद प्रधान अध्यापक थाना शारदा नगर को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रधानाध्यापक मास्टर मोहम्मद सलीम को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करेंगे। इससे पहले क्षेत्र में कई घटनाएं चोरी की हो चुकी है। अब देखना है चोरी का खुलासा कितने दिन में होता है। या यूं ही चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *