कंबाइन मशीन की टक्कर से साइकिल सवार की मौतअमेठी जनपद के संग्रामपुर अंतर्गत वंशवनपटी भैरोपुर निवासी विश्वनाथ यादव 65 वर्ष पुत्र राम अंजोर यादव साइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कंबाइन मशीन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और विश्वनाथ यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लेकर गए। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने जांच के बाद अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, गांव में वृद्ध किसान की आकस्मिक मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एमडी न्यूज दुर्गेश कुमार सिंह

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *