*भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ी खड़ंजा व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य**योगी सरकार का भ्रष्टाचार दावा साबित हो रहा हवा हवाई*संवाददाता अजय कुमार निघासन खीरी ब्लॉक निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगाबेहड के गांव द्वारिकापुरवा का मामला प्रकाश में आया है इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। इंटर लॉकिंग में बिछाई गई ईंटें भूसे की तरह बिखर रही हैं और कई जगह ईंट की जगह पीली मिट्टी डाली गई है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सरकारी योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी इसी तरह की इंटर लॉकिंग सड़क बनते ही बिगड़ गई थी। घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण की जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *