एम डी न्यूज़
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन, जनपद मुजफ्फरनगर
दिनांक – 05 नवम्बर 2025 (बुधवार)

वाराणसी।
देव दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आयोजित भव्य लेजर लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया।

इस दौरान सीएम योगी ने गंगा जी के दिव्य दर्शन किए और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ जी का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

देव दीपावली के अवसर पर संपूर्ण काशी दीपों की जगमग रोशनी से आलोकित हो उठी। गंगा तटों पर हजारों दीपों की पंक्तियों से सजी अद्भुत छटा ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *