ब्रेकिंग न्यूज़……..

जनपद – सिद्धार्थनगर यूपी

एंकर-सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना अंतर्गत धनखरपुर गांव में गौकशी की एक संगठित घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।धनखरपुर, गांव में अज्ञात लोगो ने गायों की नृशंस हत्या कर दी, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हिन्दू युवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में त्वरित एक्शन की अपील की। उन्होंने कहा, “गौ माता की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने पहले ही कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकी फरार अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा

सिद्धार्थनगर जिले से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट

बाईट—राघवेंद्र प्रताप सिंह—-पूर्व विधायक।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *