बाराबंकी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से कल गुरुवार को को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के निर्देशन में एडीआर भवन में एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने की। बैठक में तहसीलदार नवाबगंज भूपेन्द्र विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट सुधाकरण पाण्डेय, नायब तहसीलदार सिरौलीगौसपुर दिनेश कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार हैदरगढ़ नम्रता दुबे तथा नायब तहसीलदार फतेहपुर सैयद तहसीब हैदर उपस्थित रहे। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि “न्याय चला निर्धन से मिलने” के संकल्प को साकार करने के लिए गांवों एवं दूरदराज़ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया के निर्देशानुसार राजस्व न्यायालयों के अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त विधिक सेवा दिवस के अंतर्गत सभी तहसील विधिक सेवा समितियों पर विधिक सेवाओं की जानकारी वाले बैनर स्थापित करने हेतु बैनर वितरित किए गए। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से विधिक जागरूकता व लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रैली आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *