रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला

सरदार पटेल भारत की अखंडता, साहस, दृढ़ इच्छा-शक्ति और निर्णायक नेतृत्व के सर्वोत्तम प्रतीक हैं। उन्होंने केवल रियासतों का विलय नहीं कराया, बल्कि एक मजबूत और एकजुट भारत की नींव रखी। एकता केवल शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की मूल आत्मा है। उक्त उद्गार सवायजपुर विधानसभा की आयोजित एकता यात्रा को संबोधित करते हुए लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी श्री उमेश द्विवेदी जी ने व्यक्त किए।
हरपालपुर प्राइवेट बस स्टैंड
यात्रा के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सवायजपुर श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि हम धर्म, जाति, भाषा के विविध रंगों में बँटे होने के बावजूद एक धागे में बंधे हैं। यही भारत की विशेषता है। भारत की प्रगति तभी संभव है जब समाज का हर नागरिक विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। विशेष रूप से युवाओं का आह्वाहन किया कि भारत का भविष्य आपके हाथों में है।सरदार पटेल की तरह साहस, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यभाव को अपने जीवन में अपनाएँ।यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 2 किमी लंबी मानव श्रृंखला और सरस्वती विद्या मंदिर पाली के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा थी। यात्रा का 32 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, प्रधानगणों ने स्वागत किया। इस यात्रा में जीनियस पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज, मदन मोहन इंटर कॉलेज सतौथा, मुनेश्वर सिंह इंटर कॉलेज ककरा, नेशनल इंटर कॉलेज , सेंट रामेश्वरम इंटर कॉलेज, विजय शंकर इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया, आर.बी. मेमोरियल स्कूल,दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज ख़सौरा, आदर्श ग्रामीण शिक्षण संस्थान, शहीद हरि सिंह स्मारक विद्यालय, स्व.अशोक मिश्र स्मृति विद्यालय, सेंट लारेंस स्कूल श्रीमऊ,रामनरेश सिंह इंटर कॉलेज दयालपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स गाइड्स, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, क्षेत्रीय जन , पार्टी के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहें।यात्रा में प्रभारी श्री सौरभ मिश्र नीरज, लोकसभा संयोजक राजेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ शिक्षाविद श्री ए. बी . सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री संतराम यादव,उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, ब्लॉक प्रमुख सांडी श्री अनिल राजपूत,शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुधीर त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती निशा कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री राणा प्रताप सिंह हिमालय, श्री रामप्रताप पाण्डेय, श्री गजेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहें। यात्रा के संयोजक विधायक प्रतिनिधि सवायजपुर डॉ.रजनीश त्रिपाठी, व्यवस्थापक के रूप में श्री अभिराम सिंह, मण्डल अध्यक्ष कमलेश पाल, राकेश मिश्र, अमित गुप्ता, दीपांशु सिंह, राजेश तिवारी राजू, धर्मपाल सिंह, विकास श्रीवास्तव, रुपेश सिंह, शिवम तिवारी, आनंद सिंह, हिमांशु गुप्ता, कैप्टन राजेश्वर सिंह, प्रतुल, हिमांशु पाठक आदि ने यात्रा की व्यवस्थाएं संभाली। वंदे मातरम गीत के साथ यात्रा का समापन हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *