हरदोई पुलिस लापरवाही पर बडा एक्शन शाहाबाद और लोनार के थानेदार निलंबित, मझिला SO लाइन हाजिर।

रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला हरदोई।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा विवेचनाओं के निस्तारण में लगातार लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आनंद नारायण त्रिपाठी को कर्तव्य पालन में उदासीनता एवं लंबित मामलों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वहीं थानाध्यक्ष मझिला को कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।एसपी अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट संदेश कि जिले में पुलिसिंग की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जनसुनवाई और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में ढिलाई करने वाले अधिकारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *