ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

भारत सरकार की योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोश की तैयारी और क्षमता निर्माण कोष के अंतर्गत 10 नवंबर से 16 2025 नवंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर नगर स्थित प्रचार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में आयोजित किए गए,प्रशिक्षण का समापन संपन्न हो गया ।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कानपुर नगर महोदय द्वारा किया गया था, जिसमें शिवराज सिंह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कानपुर द्वारा संदर्भित प्रशिक्षण की उपयोगिता पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया था।
कार्यक्रम के दूसरे दिन के प्रशिक्षण का निरीक्षण अपार्ट जिला अधिकारी नगर महोदय द्वारा प्रातः है 11:00 बजे किया गया तथा 15 नवंबर 2025 को वापस जिला अधिकारी महोदय के साथ प्रशिक्षांतियों के साथ एक ग्रुपिंग फोटो की गई।
प्रशिक्षण को प्रदान करने के लिए अग्नि सामान विभाग के एस०एफ०ओ० कर्नलगंज प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा अग्नि समान उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आग बुझाने का प्रबंध किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर द्वारा नामित डॉक्टर सचिन सिंह एम०ओ० कल्याणपुर द्वारा सीपीआर हार्ट अटैक, दम घुटना, दमा के विषय में विशेष जानकारी दी। एवं सीपीआई के विषय में प्रदर्शन कराया गया। कार्यक्रम में 150 नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा, फीडबैक प्राप्त किया गया। तत्पश्चात उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। संचालन विष्णु कुमार शर्मा एवं विमलेश कुमार यादव वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार दुबे सहायक उप नियंत्रक ,प्रवीण वर्मा भंडार अधीक्षक प्रथम प्रभारी सहायक उप नियंत्रक भी उपस्थित रहे।
स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन सतीश अरोड़ा, ददन मिश्रा डिप्टी डिवीजनल “आर “, राजीव सिंह पूर्व डिप्टी चीफ वार्डन, धनंजय नारायण सिंह डिवीजनल वार्डन नवाबगंज, बृजेश अग्निहोत्री, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, रविंद्र सिंह राजा, दीपक श्रीवास्तव रुबल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *