यज्ञसेनी वैश्य समाज के द्वारा नि शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ।

उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता ।

बाराबंकी,यज्ञसेनी वैश्य समाज कल्याण समिति बाराबंकी द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह समारोह गोसाईगंज लखनऊ में लगाया गया नि शुल्क चिकित्सा शिविर जिसमें 314 लोगों का स्वास्थ परिक्षण कर दवा वितरण किया गया ।कैम्प प्रभारी डॉ अर्जुन गुप्ता ने बताया वैश्य समाज के द्वारा नि शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाता है

जिसमें उच्च क्षेणी के फार्मासिस्टो को बुला कर चिकित्सा संबंधी इलाज होता है व दवा भी मुफ्त दी जाती है। वैश्य समाज जिस तरह समाज में बढ़ चढ़ कर काम कर रहा है मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।इस चिकित्सा शिविर में उच्च श्रेणी के चिकित्सक व फार्मासिस्ट प्रखर गुप्ता, संस्कार गुप्ता के साथ वैश्य समाज के अध्यक्ष सभासद सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता,रामू गुप्ता, विक्की गुप्ता, गौरव गुप्ता एडवोकेट,रवि गुप्ता बीडीओ, अरुण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *