शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए जाने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज–05” अभियान के तहत आज दिनांक 17.11.2025 को थाना राजातालाब की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा था।

जागरूकता के दौरान कम्पोजिट विद्यालय कृष्णदत्तपुर के पास सड़क पर आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे करने एवं फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त विनोद राम उर्फ विनोद राजभर, पुत्र हरिनाथ, निवासी ग्राम गोतवां, पोस्ट जमुआ बाजार, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर, उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

मुन्ताज अली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *