गोंडा- आज दिनांक 18/09 /2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बनगाई बरुवार विकास खण्ड मुजेहना जनपद गोण्डा के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर समय प्रकाश पाठक खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया । उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा अतिथियों को बुके भेंटकर एवं अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत किया गया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक वर्ग में उत्कर्ष पांडेय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अचलपुर के मुकीम द्वितीय कन्या विद्यालय मूसापुर के अहम तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं प्राथमिक विद्यालय मतवारिया बालिका वर्ग की छात्रा आरुषी प्रथम , प्राथमिक विद्यालय कौरहे की ज्योति द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला की अंशू ने तृतीय स्थान हासिल किया है, प्राथमिक विद्यालय देवरिया प्राथमिक चैंपियन बालिका
हिमांशी ,प्रा वि कौरहे बालक उत्कर्ष पांडेय ,प्रा वि अचलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका संयुक्त रूप से ज्योति उच्च प्रा वि बनगाई बरूवार रीतू उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर
बालक मनीष यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर ओवर ऑल चैंपियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर
रनर अप उच्च प्राथमिक विद्यालय बनगाई रहा है।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करके प्रतियोगिता का समापन किया गया। निर्णायक के रूप में पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर शिक्षक शरद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, एआरपी शुभम सोनकर, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामभवन वर्मा, राजीव कुमार, सतीश चंद्र, ओमप्रकाश, अमित कुमार सिंह, जनक राम वर्मा, जुग्गीलाल वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, संजय कुमार निर्णायक अजीत कुमार वर्मा शिव कुमार वर्मा ,रवींद्र नाथ गुप्ता, विनोद कुमार यादव, रेवती पांडेय एवं अनेकों अभिभावक सहित विकास खण्ड के अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत यादव

