पत्रकार रमाकांत


आज जनपद मथुरा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक अंशज तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर, पोषण स्थिति तथा शिक्षण-अधिगम गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों की प्रगति और घर पर कराई जाने वाली सीखने-संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्रों की गुणवत्ता, बच्चों के समग्र विकास और नियमित अभिभावक सहभागिता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
रॉकेट लर्निंग संस्था के समन्वयक श्री अंशज तिवारी ने डिजिटल शिक्षण सामग्री, माता-पिता की सहभागिता और बच्चों के आधारभूत सीखने को मजबूत करने पर जोर दिया। केंद्रों की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार बिंदुओं पर सुझाव भी प्रदान किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक अंशज तिवारी द्वारा PTM का अवलोकन किया गया आज जनपद मथुरा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक अंशज तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया। मथुरा के शिवपुरी आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के जिला समन्वयक अंशज तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *