एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से
बागेश्वर धाम के नेतृत्व में 7तारीख से 16 तारीख तक की पूरी यात्रा में शामिल होकर लौटी श्री ललिता त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ की कारकारी अध्यक्ष डां प्रियंका fशुक्ला दीदी के रामपुर आगमन पर शक्तिपीठ की बहनो और भाइयों ने उनका स्वागत किया और इस अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को धन्यावाद देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया
उन्होंने इस यात्रा को सनातन ऐकता की ऐक भव्य पहल बताया। उन्होंने कहा सनातन का अर्थ है शाश्वत यानी हमेशा रहने वाला जिसका कोई आरंभ या अंत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सनातन मानव मात्र की सेवा करना सिखाता हैं सनातन प्रेम ,सौहार्द ,सामंजस्य की प्रेरणा देता है इसीलिए जो राष्ट्र भक्त होगा वो सनातन धर्म का विरोध कभी नहीं करेगा और स्वयं को सनातनी समझकर राष्ट्र और, समाज के लिए का कार्य करेगा।
भारत में आतंकवाद ,गौहत्या और महिला शोषण जैसी घटनाओं से मुक्ति पाना है तो सब को ऐक होकर आगे आना होगा वरना बटोगे तो कटोगे। इस लिए अब जागृत होकर राष्ट्र के निमार्ण में आगे आओ
ताकी सुंदर और व्यवस्थित समाज और राष्ट्र की स्थापना हो सके।
इस प्रेस कांफ्रेंस में शक्तिपीठ के सभी सदस्यों में वेदप्रकाश शर्मा, कनु अग्रवाल, ममता सोनी ,दीपा गुप्ता, कमल चावला, शालू शर्मा, रूपम गुप्ता प्रदीप पंडित आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *